शाहिद कपूर को बॉलीवुड का 'किंग' बनाएंगे सुजॉय घोष? एक्टर की टीम ने बताई सच्चाई

Shahid not doing Sujoy Ghosh Movie: सोमवार की सुबह ऐसी खबरें सामने आई थीं कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने डायरेक्टर सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) के साथ एक मूवी करने जा रहे हैं, जिसका प्रोडक्शन जल्द ही शुरू हो सकता है। फैंस शाहिद-सुजॉय की जोड़ी को साथ देखने के लिए जब तक एक्साइटेड हो पाते, उससे पहले ही एक्टर की टीम ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है।

Shahid not doing Sujoy Ghosh Movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) पिछले काफी समय से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म किंग (King Movie) को लेकर चर्चा में थे, जिसको वो डायरेक्ट करने वाले थे। कुछ समय पहले ऐसी जानकारी सामने आई है कि शाहरुख खान ने फिल्म किंग की कमान सिद्धार्थ आनंद को थमा दी है और सुजॉय घोष उनकी राइटिंग में मदद करेंगे। इस खबर ने फैंस को काफी चौंकाया क्योंकि हर कोई सुजॉय के डायरेक्शन में बनी मूवी देखना चाहता है। इस खबर के बाद सुजॉय घोष का नाम शाहिद कपूर के साथ जुड़ा और बताया गया कि किंग से साइडलाइन होने के बाद सुजॉय ने इंडस्ट्री के क्यूट स्टार के साथ हाथ मिलाया है और जल्द दोनों फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।

Shahid Sujoy

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और सुजॉय घोष की फिल्म ने दोबारा फैंस के बीच खुशी बिखेर दी लेकिन लेटेस्ट अपडेट के अनुसार ये फिल्म भी नहीं बनने वाली है। शाहिद कपूर की टीम ने हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए सुजॉय घोष की फिल्म का खंडन किया है और कहा है कि दोनों ने किसी मूवी के लिए हाथ नहीं मिलाया है।

End of Feed