बॉलीवुड

बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूछें... 'देवा' एक्टर शाहिद कपूर ने किस गम में बना ली ऐसी हालत?

Shahid look from Vishal Bhardwaj's next: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने कुछ दिनों पहले डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) की नई फिल्म साइन की थी, जिसके लिए उन्होंने अपना पूरा लुक बदल डाला है। शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूछों में नजर आ रहे हैं।

Image

Shahid Kapoor

Shahid look from Vishal Bhardwaj's next: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने इंस्टाग्राम अपनी नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो डिफरेंट लुक में दिखाई पड़ रहे हैं। शाहिद कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वो बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूछों में नजर आ रहे हैं, जिसे देख लोग हैरान हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि शाहिद कपूर ने ये लुक क्यों बनाया है? अगर आप भी शाहिद कपूर का नया लुक देखकर परेशान हैं तो हम बता दें कि उन्होंने ये लुक अपनी नई फिल्म के लिए धारण किया है, जो वो विशाल भारद्वाज के साथ शूट करेंगे। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज बॉलीवुड की सफल डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी है, जिनकी फिल्में देखने के लिए दर्शक एक्साइटेड रहते हैं। ये जोड़ी एक बार फिर से गैंगस्टर ड्रामा के लिए साथ आ रही है, जिस कारण फैंस के दिलों में उत्साह है।

तृप्ति डिमरी संग रोमांस करेंगे शाहिद कपूर

Shahid Kapoor insta story

Shahid Kapoor insta story

विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की अपकमिंग मूवी की बात करें तो इसमें इंडस्ट्री की भाभी-2 यानि कि तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। फिल्म एनिमल के बाद से ही तृप्ति डिमरी की डिमांड काफी बढ़ गई है। हर डायरेक्टर उनकी लोकप्रियता को भुनाना चाहता है, ऐसे में विशाल भारद्वाज कैसे पीछे रह सकते हैं। विशाल और शाहिद पहली बार तृप्ति के साथ काम करने जा रहे हैं।

अगर शाहिद कपूर के करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2024 में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया जैसी रोमांटिक कॉमेडी से लोगों का दिल पहलाया है और जल्द ही वो देवा नाम की मूवी से साल 2025 की शुरुआत करने वाले हैं, जो एक साउथ रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्मों के साथ-साथ शाहिद कपूर ओटीटी पर भी हाथ आजमा रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनकी फर्जी नाम की वेब सीरीज आई थी, जिसके दूसरे पार्ट का लोग इंतजार कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article