Shahid Kapoor New Deva Look : बॉलीवुड के कबीर सिंह शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म देवा की तैयारियों में व्यस्त हैं। एक्टर इस फिल्म के लिए चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म के लिए नए लुक की झलक दिखाई थी। आज फिर एक्टर की नई पोस्ट ने फैंस का दिल खुश कर दिया। शाहिद ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है जिसमें वह दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। आइए उनकी इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर( Shahid Kapoor) अब खूंखार हीरो बनते जा रहे हैं, ये हम नहीं उनकी लेटेस्ट पोस्ट बता रही है। अपकमिंग फिल्म देवा का नया लुक शेयर करते हुए एक्टर ने फैंस की बेताबी को बढ़ा दिया है। इस पोस्ट पर नजर डाले तो शाहिद कपूर ब्लैक एण्ड व्हाइट लुक में हैं, उनके चेहरे पर गुस्सा है और उनके हाथ में एक लड़के की गर्दन है, जिसे वह पीट रहे हैं। एक्टर इस लुक में दमदार लग रहे हैं। इसे शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा है 'लोडिंग' और बम का इमोजी बनाया हुआ है।
पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन
शाहिद कपूर की इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें ब्लडी डैडी कहा है, वहीं अन्य यूजर ने लिखा है अब और इंतजार नहीं कर सकते शाहिद एक और मास्टरपीस लेकर आ रहे हैं। बताते चले कि देवा फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं।
