Shahid Kapoor स्टारर 'देवा' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान !! फरवरी नहीं जनवरी में हिलेंगे सिनेमाघर

Shahid Kapoor's Deva Release Date: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके अनुसार बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की आने वाली फिल्म 'देवा' (Deva) को अब मेकर्स ने तय समय से पहले रिलीज करने का फैसला किया है। जानिए शाहिद कपूर की 'देवा' कब रिलीज होगी।

Shahid Kapoor's Deva Release Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Ulja Jiya) रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनॉन नजर आई थीं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की सफलता के बाद निर्माताओं ने शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'देवा' (Deva) को रिलीज करने के लिए भी साल 2025 में वैलेंटाइन डे का दिन चुना था। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने फिल्म 'देवा' को अब समय से पहले रिलीज करने का फैसला किया है।

Shahid Kapoor and Pooja Hegde's Deva

तय समय से पहले रिलीज होगी शाहिद कपूर की 'देवा'

रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बन रही शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' पहले 14 फरवरी के दिन रिलीज होने वाली थी। अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। निर्माताओं ने इस मूवी को तय समय से पहले यानी अगले साल 31 जनवरी के दिन रिलीज करने का निर्णय लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने नए ट्वीट के माध्यम से फिल्म 'देवा' की रिलीज डेट कन्फर्म की है। फैन्स को इस मूवी में शाहिद कपूर का धांसू लुक दिखाई देगा।

End of Feed