Shahid Kapoor's Deva Release Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Ulja Jiya) रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनॉन नजर आई थीं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की सफलता के बाद निर्माताओं ने शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'देवा' (Deva) को रिलीज करने के लिए भी साल 2025 में वैलेंटाइन डे का दिन चुना था। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने फिल्म 'देवा' को अब समय से पहले रिलीज करने का फैसला किया है।
तय समय से पहले रिलीज होगी शाहिद कपूर की 'देवा'
रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बन रही शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' पहले 14 फरवरी के दिन रिलीज होने वाली थी। अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। निर्माताओं ने इस मूवी को तय समय से पहले यानी अगले साल 31 जनवरी के दिन रिलीज करने का निर्णय लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने नए ट्वीट के माध्यम से फिल्म 'देवा' की रिलीज डेट कन्फर्म की है। फैन्स को इस मूवी में शाहिद कपूर का धांसू लुक दिखाई देगा।
शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'देवा' में साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आएंगी। इस फ्रेश जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। फिल्म में पावेल गुलाटी और कुब्रा सैत सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और जी स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
