बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की 'Pathaan 2' का जारी हुआ फर्स्ट पोस्टर, मिशन पर जाता दिखा 'पठान'?

Shah Rukh Khan's Pathaan 2 Poster: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म 'पठान 2' (Pathaan 2) लगातार चर्चा में बनी हुई है। फैन्स की बेताबी तो बढ़ाते हुए इस समय सोशल मीडिया पर 'पठान 2' का धांसू पोस्टर इंटरनेट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Shah Rukh Khan's Pathaan 2

Shah Rukh Khan's Pathaan 2 Poster: साल 2023 में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 4 सालों के बाद फिल्म 'पठान' से एक्टिंग की दुनिया में दोबारा कमबैक किया था। फिल्म 25 जनवरी के दिन रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की थी। शाहरुख खान की 'पठान' ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 'पठान' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद मेकर्स ने तय कर लिया था कि इस फिल्म का सीक्वल बनाया जाएगा। कई दिनों से रिपोर्ट्स में भी यह बताया गया है कि 'पठान 2' पर काम शुरू हो गया है। हाल ही में टीम शाहरुख खान नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 'पठान 2' (Pathaan 2) का जबरदस्त पोस्टर भी जारी किया गया है।

'पठान 2' के पोस्टर को जारी करते हुए टीम शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से यह भी जानकारी साझा है कि इसे फैन द्वारा बनाया गया है। 'पठान 2' के इस फैन मेड पोस्टर को देखने के बाद लोगों के अंदर फिल्म को लेकर बेताबी बढ़ गई है। कई लोगों को लग रहा था कि यह ऑफिशियल पोस्टर है। एक यूजर ने पोस्टर को देखने के बाद कमेंट में लिखा, 'बवाल है बे।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'यह एकदम रियल लग रहा है।'

बता दें मेकर्स ने फिल्म 'पठान 2' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ही करेंगे। फिल्म को आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनाया जाएगा। सुनने में आ रहा है कि फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज की जा सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article