Ramayana में होगा शाहरुख की King का दीदार, थिएटर में रिलीज होगा फिल्म का खास प्रोमो

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 17, 2026, 02:26 PM IST

King New Update: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘किंग’ (King) को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ रही है। अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘रामायण’ (Ramayana) से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है।

King New Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाली फिल्म किंग (King) को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म किंग में अब तक कई स्टार्स की एंट्री हो चुकी है। इसके बाद फिल्म का धांसू टीजर भी रिलीज हुआ था, जिसमें रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ था। इन सब के बीच अब शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर एक नई खबर सामने आई है। मेकर्स अब इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए मेकर्स एक खास प्लान बना रहे हैं। इसका कनेक्शन रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘रामायण’ (Ramayana) से बताया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

King New Update

फिल्म किंग को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। (Image Source: IMDb)

'किंग' को लेकर आया नया अपडेट

एक्टर शाहरुख खान की फिल्म किंग एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म किंग को लेकर आया एक नया अपडेट है। Variety India के सोर्स के मुताबिक, फिल्म किंग के लिए खास तौर पर एक प्रमोशनल कैंपेन शूट किया गया है। इसे इंडिया की एक सिनेमा चेन में फिल्म रामायण के सिनेमाघरों में चलने के दौरान दिखाया जाएगा। इस प्रमोशनल टाई-अप से ‘किंग’ को दर्शकों के बीच और ज्यादा पहचान मिलने की उम्मीद है, खासकर इसलिए क्योंकि ‘रामायण’ को इस साल की सबसे बड़ी थिएटर रिलीज में से एक के तौर पर पेश किया जा रहा है। बता दें कि रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है।

End of Feed