IIFA Awards 2024: आइफा अवॉर्ड्स अबू धाबी में चल रहा है। इस इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए हैं। इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइफा अवॉर्ड में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, बॉबी देओल को 'एनिमल' के लिए बेस्ट निगेटिव रोल का अवॉर्ड मिला है। दोनों स्टार्स के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एनिमल स्टार बॉबी ने कहा, वो बहुत खुश है कि उनके काम को लोगों ने इतना पसंद किया। एक्टर ने अपनी पत्नी तान्या का भी शुक्रिया किया। बॉबी ने स्टेज पर ग्लास के साथ जमाल कुडू का हुक स्टेप भी किया। वहीं, यूजर्स शाहरुख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने से खुश नहीं है। ये भी पढ़ें-तलाक के बाद Esha Deol का ग्लैमरस अंदाज देख फैंस भी हो गए हैरान, एक-एक फोटो में कातिलाना पोज देते नजर आईं एक्ट्रेस
Shah Rukh Khan and Ranbir (credit Pic: Instagram)
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रणबीर कपूर या विक्रांत मैसी को ये अवॉर्ड मिलना चाहिए था। वो दोनों ही इस अवॉर्ड के हकदार हैं। लोग सोशल मीडिया पर शाहरुख को लेकर मीम्स शेयर कर रहे हैं।
यूजर्स ने रणबीर को बताया डिजर्विंग
एक यूजर ने लिखा, शाहरुख अवॉर्ड शो होस्ट करने के साथ-साथ अवॉर्ड्स भी ले रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, रणबीर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलना चाहिए। वो आइफा में डांस करने नहीं आया तो ये अवॉर्ड शाहरुख को मिल गया। तीसरे यूजर ने लिखा, बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड एनिमल को और बेस्ट एक्टर शाहरुख। ऐसे कैसे हो गया। आपको बता दें कि शाहरुख की जवान ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। फिल्म में शाहरुख के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा समेत बाकी कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म से शाहरुख ने 4 साल बार कैम बैक किया था। वहीं, एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म किंग पर काम कर रहे हैं।
