Malaika Arora Father's Funeral: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल मेहता (Anil Mehta) का 11 सितंबर को निधन हो गया। इस खबर को जानने के बाद बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है। पिता की मौत से मलाइका बुरी तरह टूट चुकी हैं। एक्ट्रेस की मां कैमरे के सामने रोते हुए नजर आईं। इन तस्वीरों को देखने के बाद हर किसी के आंखें नम हो गई। सेलेब्स इस मुश्किल समय में एक्ट्रेस को सांत्वना दे रहे हैं। एक्ट्रेस के पिता के अंतिम दर्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। शाहरुख खान की पत्नी गौरी भी अपनी दोस्त भावना पांडे के साथ नजर आईं। गौरी एक्ट्रेस के घर के बाहर स्पॉट हुईं। गौरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें- Malaika Arora Father's Funeral: मलाइका के पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंचे Salman Khan, जानें वजह
गौरी और भावना मलाइका के क्लोज फ्रेंड हैं। एक्ट्रेस के घर उनकी बेस्टफ्रेंड करीना कपूर भी पहुंची थीं। करीना अपने पति सैफ अली खान के साथ नजर आईं थीं। इसके अलावा अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, अरबाज खान, सोहेल खान समेत तमाम सितारे नजर आए थे।
दोस्त मलाइका अरोड़ा को सांत्वना देने पहुंचीं गौरी खान
इस मुश्किल समय में एक्ट्रेस के दोस्त उनके साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के पिता ने अपनी बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी है। एक्ट्रेस के पिता ने ऐसा क्यों किया। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया है। हालांकि पुलिस इसे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। एक्ट्रेस के पिता ने सुसाइड से पहले अपनी दोनों बेटियां मलाइका और अमृता अरोड़ा को कॉल किया था। उन्होंने कॉल पर कहा था कि मैं बीमार हूं और थक चुका हूं। एक्ट्रेस के लिए ये मुश्किल की घड़ी है।
