सलीम खान से मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे शाहरुख खान, मुश्किल समय में दिया दोस्त सलमान खान का साथ

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 21, 2026, 09:57 PM IST

Shah Rukh Khan Meet Salim Khan: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के पिता और फेमस राइटर सलीम खान (Salim Khan) तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती है। यहां सलीम खान से मिलने के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पहुंचे।

Shah Rukh Khan Meet Salim Khan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) के पापा और मशहूर लेखक सलीम खान (Salim Khan) की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सलीम खान को दिक्क्त 17 फरवरी से शुरू हुई, जब उन्हें छोटा सा ब्रेन हेमरेज हुआ। ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया था, जिससे दिक्कत हुई और डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके बाद से सलीम खान से मिलने के लिए एक के बाद एक स्टार्स अस्पताल पहुंच रहे हैं। अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा अपने एक्स ससुर से मिलने के लिए पहुंची थीं। अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी अस्पताल पहुंचे हैं।

Shah Rukh Khan Meet Salim Khan

Image Source: Reddit/ Instagram

सलीम खान को देखने पहुंचे शाहरुख

एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान एक बार फिर से अपनी तबीयत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलीम खान का हाल जानने के लिए बॉलीवुड स्टार्स की अस्पताल के बाहर लाइन लगी हुई हैं। अब बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी सलीम खान का हेल्थ अपडेट लेने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे हैं। इससे से जुड़ा शाहरुख खान एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान अपनी कार से लीलावती हॉस्पिटल में एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान को सलमान खान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है।

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!