बॉलीवुड

2023 में धूम मचाने के बाद Shah Rukh Khan ने Vishal Bhardwaj संग मिलाया हाथ !! 2024 भी करेंगे अपने नाम

Shah Rukh Khan's Next With Vishal Bhardwaj: साल 2023 में तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने नई फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्म के लिए बात कर रहे हैं।

Image

Shah Rukh Khan and Vishal Bhardwaj

Shah Rukh Khan's Next With Vishal Bhardwaj: साल 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' सहित तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2024 को अपने नाम करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लगातार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद अब शाहरुख खान फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। अभिनेता चाहकर भी कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। इस समय जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक शाहरुख खान ने इस समय नेक्स्ट फिल्म के लिए मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) संग बातचीत कर रहे हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान अब डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं। सुनने में यह भी आया है कि विशाल भारद्वाज की फिल्म की स्क्रिप्ट शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को खूब पसंद आई है। कथित तौर पर फिल्म में विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) इस फिल्म को काफी अलग तरह से बनाना चाहते हैं, जिसमें रोमांचक तत्व के साथ-साथ बारीक शेड्स शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विशाल भारद्वाज की फिल्म के अलावा शाहरुख खान 'धूम' फ्रेंचाइजी की अगली किस्त में भी नजर आ सकते हैं। कई रिपोर्ट्स में इन खबरों को खारिज भी किया गया है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी 'धूम 4' का हिस्सा होने की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस समय शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' (Dunki) बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नू जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article