Shah Rukh Khan फैंस के लिए गुड न्यूज! तीन महीने की छु्ट्टियों के बाद शूटिंग पर लौटेंगे किंग खान, कहा- 'अब अगली फिल्म..'

Shah Rukh Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने बीते साल पठान, जवान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसके बाद से ही वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और शूटिंग से दूर थे। पर अब वह इसी महीने से अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

Shah Rukh Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस अब उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। बीते साल पठान, जवान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद इस समय शाहरुख खान का करिश्मा चरम पर है। हालांकि तीन ब्लॉकबस्ट देनें के बाद शाहरुख ने एक छोटा सा ब्रेक लिया है, जिसके बाद से ही वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और शूटिंग से दूर थे। इस दौरान वह कई आईपीएल मैच में अपनी टीम KKR को भी सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं। हालांकि अब शाहरुख फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

End of Feed