'Pathaan 2' को साइड कर सिद्धार्थ आनंद ने Shah Rukh Khan संग एक नई 500 करोड़ी फिल्म के लिए मिलाया हाथ !! 2025 में शुरू होगी शूटिंग

Shah Rukh Khan Work Again With Siddharth Anand: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के अनुसार शाहरुख खान के एक फिल्म के लिए अब सिद्धार्थ आनंद संग दोबारा हाथ मिला लिया है। यह फिल्म अगले साल शुरू की जाएगी।

Shah Rukh Khan Work Again With Siddharth Anand: साल 2023 में एक साथ तीन-तीन ब्लॉकबस्टर देने के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को उनके फैन्स एक बार फिर बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। शाहरुख खान ने अपने फैन्स के बीच इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि उनकी अगली फिल्म 'किंग' है। इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा अपडेट्स सामने नहीं आए हैं। अब जो लेटेस्ट जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक शाहरुख खान ने एक बार फिर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) संग मिलाने का फैसला किया है लेकिन यह 'पठान 2' नहीं होगी।

Siddharth Next With Shah Rukh Khan

सिद्धार्थ आनंद संग मिलाया शाहरुख खान ने हाथ

शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद ने 2023 में 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर साथ में की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में गर्दा उड़ा दिया था। अब जो खबर सामने आई है उसके अनुसार दोनों ने एक नई फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। जिन लोगों को लग रहा है कि यह 'पठान 2' है तो वो सभी गलत हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो 6 महीनों से इस मूवी की तैयारियां की जा रही है। सिद्धार्थ और उनकी टीम ने दुनिया भर में में जाकर कई लोकेशंस भी देख ली है। यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी।

End of Feed