Pathan, Jawan और Dunki के बाद अब तीन नई फिल्म अनाउंस करेंगे शाहरुख खान, 2024 में मिलेगा तगड़ा सरप्राइज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 18, 2024, 08:54 AM IST

Shah Rukh Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान साल 2023 काफी जबरदस्त रहा है। जिसके बाद अब जल्द ही शाहरुख खान अपनी तीन अपकमिंग फिल्मों की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। SRK की आखिरी तीनों फिल्में डंकी, पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थीं।

Shah Rukh Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बीते साल 2023 में अपनी वापसी से सभी हेटर्स को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। बीते साल शाहरुख खान की तीन फिल्म पठान, जवान और डंकी रिलीज हुई है। शाहरुख खान की इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 2500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद अभी तक शाहरुख खान ने अपनी किसी भी अपकमिंग फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि SRK फैंस को इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अब ताजा रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान फिलहाल कई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सोच-विचार भी कर रहे हैं। हालांकि 2024 के पहले महीने के अंदर ही शाहरुख खान अपनी तीन अपकमिंग फिल्म की ऑफिशियल घोषणा कर सकते हैं।

End of Feed