बॉलीवुड

अपनी टू कॉपी अबराम खान को सपोर्ट करने स्कूल पहुंचे शाहरुख खान, मां गौरी खान और बहन सुहाना भी रहे मौजूद

Shah Rukh Khan Supports Abram at Annual day: ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में ही पढ़ते हैं। इस बीच स्कूल के एनुअल फंक्शन में इन स्टार्स के बच्चे परफॉर्म करते दिख रहे हैं। बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख भी अपने बेटे अबराम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे हैं।

Image

Shah Rukh Khan Supports Abram Khan

Shah Rukh Khan Supports Abram at Annual day: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) गुरुवार को अपने सबसे छोटे बेटे अबराम खान (Abram Khan) के स्कूल के एनुअल फंक्शन में शामिल हुए हैं। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे इवेंट के कई फोटोज और वीडिया अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शाहरुख खान सोशल मीडिया पर अपनी बेहतरीन लुक के लिए जाने जाते हैं। इस इवेंट में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ नजर आ रहे हैं। वह दर्शकों की कुर्सी पर बैठे, अपने बेटे की परफॉर्मेंस एंजॉय कर रहे हैं। आइए यहां इन फोटोज पर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Aamir Khan की 'लापता लेडीज' पर क्या बोले ग्रैमी अवॉर्ड विनर Ricky Kej, कहा-'ऑस्कर से फिल्म को बाहर होना ही था...'

नाचने पर मजबूर हो गए शाहरुख खान

एक वीडियो में शाहरुख खान एनुअल डे एवेंट के दौरान सुहाना और गौरी के साथ बैठे हुए दिख रहे हैं। जैसे ही बच्चे मंच पर आए, वैसे ही वायरल सॉन्ग, 'लेविटेटिंग एक्स वो लड़की जो' प्ले हो गया, जिसने शाहरुख को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस वायरल वीडियो में शाहरुख खान इस इवेंट को काफी बेहतरीन तरीके से एंजॉय करते हुए साफ तौर पर देख सकते हैं।

बेटे अबराम की परफॉर्मेंस देख खुश हुआ शाहरुख का दिल

सोशल मीडिया पर वायरल एक और वीडियो में, शाहरुख खान की फिल्म स्वदेस के गाने 'ये जो देस है तेरा' पर बच्चों को परफॉर्म करते हुए भी देखा जा रहा है। जब बच्चों ने गाने पर परफॉर्म किया तो शाहरुख खान भी गर्व से झूमते नजर आए। बता दें कि शाहरुख खान के अलावा इस इवेंट में सैफ-करीना, अभिषेक- ऐश्वर्या, शाहिद कपूर, अमिताभ बच्चन भी नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर आराध्या, तैमूर, जेह, अबराम की वीडियो और फोटोज वायरल हो रही हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article