बॉलीवुड

Dunki: आमिर खान की '3 Idiots' से 100 गुना अच्छी है SRK की डंकी, मुकेश छाबड़ा ने किया बड़ा दावा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 23, 2023, 09:33 AM IST

Shah Rukh Khan Starrer Dunki: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डंकी अगले महीने 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसको लेकर काफी हाइप है, अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Mukesh Chhabra Compares Dunki with 3 Idiots

Shah Rukh Khan Starrer Dunki: राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी को लेकर अभी से काफी ज्यादा हाइप है।बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) अगले महीने 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है, अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है। राजकुमार हिरानी का ट्रैक 100 प्रतिशत का है, उनकी फिल्म एक से एक बड़ी हिट साबित हुई हैं। आखिर बार वह रणबीर कपूर संग संजू में काम करते दिखे थे। इसके बाद अब वह डंकी के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे हैं।

अब फिल्म को लेकर सामने आया मुकेश छाबड़ा का बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर बड़ा दावा किया है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के इस बयान के बाद अब फैंस की उम्मीद फिल्म से और भी बढ़ गई हैं। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

3 Idiots से 100 गुना अच्छी होगी डंकी

आमिर खान की फिल्म 2 इडियट्स को भी राजकुमार हिरानी ने ही बनाया था। इस फिल्म को बॉलीवुड की ऑल टाइम बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। अब मुकेश छाबड़ा ने बताया कि डंकी आमिर खान की 3 Idiots से भी 100 गुना बेहतर मूवी है। जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्हें रोना आ गया।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article