बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की एक झलक पाकर गदगद हुए फैंस, मिनटों में वायरल हुआ किंग खान का वीडियो

  • Authored by: अभय
  • Updated May 12, 2024, 11:08 PM IST

Shah Rukh Khan Spotted Video: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान नए लुक में नजर आए। शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है।

Image

Instagram

Shah Rukh Khan Spotted Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान ने साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। शाहरुख खान की फिल्मों को लोगों को खूब प्यार मिला था। साल 2023 के बाद 2024 में किंग खान के फेैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है। शाहरुख खान इस वीडियो में नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान के इस वीडियो को देखने के बाद किंग खान के फैंस देखते रह गए। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान के नए वीडियो में क्या खास है।

शाहरुख खान के लुक ने काटा गदर

शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान के फैंस एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान हुडी से अपने फेस को छुपाते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के इस वीडियो को देखने के बाद किंग खान के फैंस खुशी से झूम उठे। शाहरुख खान के इस वायरल हो वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई किंग खान के लुक का दीवाना हो गया, तो कोई शाहरुख खान की झलक देख गदगद हो गया।

यूजर्स ने लुटाया किंग खान पर प्यार

शाहरुख खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि 'किंग खान को कोई जवाब नहीं'। तो वहीं कई यूजर्स किंग खान से फेस कवर करने पर सवाल करते हुए नजर आए। तो कुछ यूजर्स ने किंग खान के इस लुक पर तंज भी कसा। आपको बता दें शाहरुख खान बेटी सुहाना खान की फिल्म 'किंग' में कैमियो करने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article