बॉलीवुड

Pathaan की सफलता के बीच SRK ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, बोले- 'देश के लिए क्या कर सकते हैं...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 26, 2023, 06:43 PM IST

Shah Rukh Khan Republic Day 2023 special note: शाहरुख खान अपनी नई एक्शन थ्रिलर फिल्म पठान की सफलता का आनंद ले रहे हैं। लॉ प्रमोशन और विवादों के बीच, पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अब पठान की सफलता के बीच शाहरुख ने सभी फैन्स को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Image

SRK Repblic day

Shah Rukh Khan special note on Republic Day 2023: आज यानी 26 जनवरी को पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर सभी लोग एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान भी पीछे नहीं रहे हैं। पठान के एक्टर शाहरुख ने भी खास अंदाज में फैंस को विश किया है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी हैं।

जैसा कि हम जानते हैं गणतंत्र दिवस पर शाहरुख खान अपनी नई एक्शन थ्रिलर फिल्म पठान की सफलता का आनंद ले रहे हैं। लॉ प्रमोशन और विवादों के बीच, पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। लेकिन फिल्म ने फर्स्ट डे अपनी बंपर ओपनिंग से सबका मुंह बंद कर दिया है। अब गणतंत्र दिवस पर, सुपरस्टार ने संविधान के महत्व को समझाते हुए अपने प्रशंसकों के लिए एक विशेष नोट लिखा।

शाहरुख खान ने लिखा- 'देश के लिए क्या कर सकते हैं… सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। हमें वह सब संजोना चाहिए जो हमारे संविधान ने हमें दिया है और अपने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। जय हिंद।' शाहरुख का ये मैसेज पढ़कर फैन्स भी उनको गणतंत्र दिवस की जमकर शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

आपको बताते चलें शाहरुख खान की पठान की जबरदस्त शुरुआत हुई है। बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन पठान ने 55 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म पठान शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article