Jawan: 'डॉन 3' का जलवा गिराने के लिए शाहरुख खान ने खेला दांव! रिलीज से 27 दिन पहले शेयर किया नया पोस्टर

Jawan New Poster Out Now: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने 'जवान' के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी है। उन्होंने रिलीज से 27 दिन पहले एक नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें शाहरुख खान और विजय सेतुपति के साथ-साथ नयनतारा का भी एक्शन अवतार देखने को मिला। फिल्म का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Jawan New Poster Out Now: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान अपनी अपकमिंग मूवी के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जल्द ही 'जवान' (Jawan) में नजर आने वाले हैं, जिसकी रिलीज के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां एक तरफ फैंस की एक्साइटमेंट थमने का नाम नहीं ले रही है, वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान इसमें तड़का लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने 'जवान' का नया पोस्टर शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

End of Feed