बॉलीवुड

'Chamunda' के ऑफर को Shah Rukh Khan ने दिखाया ठेंगा, आलिया भट्ट संग जोड़ी बनाने वाले थे अमर कौशिक

Shah Rukh Khan Not Doing Chamunda: 10 जनवरी के दिन शाहरुख खान के फैन्स के लिए एक निराश कर देने वाली खबर सामने आई है। शाहरुख खान ने 'स्त्री 2' के डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'चामुंडा' के लिए हाथ मिलाया था। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस फिल्म को शाहरुख ने ठेंगा दिखा दिया है।

Image

Shah Rukh Khan Rejected Chamunda

Shah Rukh Khan Not Doing Chamunda: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर खबरें आ रही थी कि वो हॉरर कॉमेडी मूवी 'चामुंडा' (Chamunda) करने वाले हैं। इस हॉरर कॉमेडी मूवी में शाहरुख खान को देखने के लिए फैन्स भी बेताब थे। फिल्म में शाहरुख खान के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली थीं। 'चामुंडा' को लेकर अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक शाहरुख खान ने इस हॉरर कॉमेडी को करने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान और मेकर्स की इस मूवी को लेकर सहमति नहीं हो पाई है।

ठंडे बसते में गई शाहरुख की 'चामुंडा'

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और आलिया भट्ट को कास्ट कर अमर कौशिक फिल्म 'चामुंडा' बनाने वाले थे। यह फिल्म दिनेश विजान के बैनर मैडॉक के तहत बनाई जाती लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक शाहरुख खान ने पहले बने हुए यूनिवर्स में एंट्री लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। वो प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर कुछ नया करना चाहते हैं। शाहरुख ने अमर कौशिक को कुछ नया और फ्रेश प्रोजेक्ट लेकर आने की सलाह दी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'किंग' की शूटिंग को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान दिखाई देंगी। फिल्म में विलेन के रोल के लिए अभिषेक बच्चन को कास्ट किया गया है। इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान के पास 'टाइगर वर्सेज पठान' और 'पठान 2' जैसी फिल्में भी लाइनअप में हैं। वैसे आप शाहरुख की किस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं? इस बारे में कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article