CJP के सपोर्ट में उतरे Shah Rukh Khan? वायरल हुआ पोस्ट

Shah Rukh Khan Post: छात्र आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के नाम से एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने छात्रों का समर्थन किया, लेकिन सच्चाई कुछ और है।

Shah Rukh Khan Viral Post: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के छात्र आंदोलन पर सभी की नजरें टिकी हुई है। बॉलीवुड औ टीवी स्टार्स भी खुलकर छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। इस लिस्ट में सलमान खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और सोनाक्षी सिन्हा के नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर लोग ये सवाल उठा रहे है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अबतक क्यों कुछ नहीं बोला? इस बीच इंटरनेट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जो कि चर्चा का विषय बन गया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं...' Dia Mirza ने पीएम मोदी से पूछे तीखे सवाल)

shah rukh khan on cjp

क्या शाहरुख खान ने छात्रों के लिए किया पोस्ट (pic credit-instagram)

क्या शाहरुख खान ने छात्रों के लिए किया पोस्ट

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के नाम से एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगा है। इस पोस्ट में दावा किया गया कि शाहरुख ने छात्रों का समर्थन करते हुए लिखा है कि छात्रों की असली ताकत उनकी किताबों, कलम और आवाज में है। साथ ही उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए लड़ने और सरकार से उनकी मांगों को गंभीरता से लेने की अपील की है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला। शाहरुख खान ने अपने किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। उनके इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर नजर डालने पर ऐसा कोई पोस्ट नहीं दिखाई देता।

End of Feed