Pathan की सफलता के बाद शाहरुख खान ने दिया फैंस को दीदार, मन्नत के बाहर उमड़ा चाहनेवालों का सैलाब

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 30, 2023, 08:41 AM IST

Shah Rukh Khan at Mannat: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने 4 दिनों में 429 करोड़ की कमाई कर सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म की सफलता के बाद शाहरुख खान ने मन्नत की बालकनी पर आकर अपने फैंस को शुक्रिया अदा किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मन्नत के बालकनी पर शाहरुख ने दिया फैंस को दीदार।
  • पठान की सफलता के लिए शाहरुख ने किया शुक्रिया।
  • फैंस को मिला किंग खान का खास तोहफा।

Shah Rukh Khan Meet Fans: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान ने सिर्फ 4 दिनों में 429 करोड़ (Pathan Box Offiice) से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिसके साथ ही यह शाहरुख खान के करियर की कुछ सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जा रही है। अब शाहरुख खान ने अपने फैंस को भी एक रिटर्न गिफ्ट दिया है। कल शाहरुख खान अपने घर मन्नत की बालकनी पर आए और घर के बाहर खड़े सैकड़ों फैंस को दीदार दिया। शाहरुख खान का यह तोहफा फैंस को काफी पसंद आया है। शाहरुख खान के मन्नत की बालकनी से फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Shah Rukh Khan outside Mannat

Shah Rukh Khan outside Mannat

शाहरुख खान पर बरसा फैंस का प्यार

शाहरुख खान ने फिल्म पठान के साथ ही बड़े पर्दे पर करीब 4 साल साल बाद वापसी की है। शाहरुख खान की यह वापसी फैंस ने काफी ग्रैंड बना दी है। फिल्स पठान को जमकर प्यार मिल रहा है। दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में फिल्म के ज्यादातर शो हाउसफुल जा रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म ने रिलीज के 4 दिनों के भीतर ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फैंस का प्यार तो शाहरुख को लगातार मिल रहा है, अब प्यार लौटने की बारी शाहरुख की थी और उन्होंने यह बखूबी किया है।

End of Feed