Anant-Radhika के प्री वेडिंग में लंबे बाल-दाढ़ी में नजर आए Shah Rukh Khan, यूजर्स बोले- 'पाकिस्तानी वर्जन ऑफ जॉनी डेप'

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। प्री वेडिंग फंक्शन से शाहरुख खान का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में किंग खान लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। किंग खान के वायरल लुक पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कपल का ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन तीन दिनों तक इटली में हुआ था। इस सेलिब्रेशन में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह समेेत कई सितारे शामिल हुए थे। अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन से शाहरुख खान का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शाहरुख के साथ उनके बेटे अब्रराम और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। वीडियो में किंग खान के लुक ने फैंस का ध्यान खींचा है।

वीडियो में एक्टर लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने बालों को पीछे से बांधा हुआ है। उनका लुक लोगों को जॉनी डेप की याद दिला रहा है। फैंस एक्टर की तुलना जॉनी डेप से कर रहे हैं।

End of Feed