सुहाना खान की King से लीक हुआ Shah Rukh Khan का सॉल्ट एंड पेपर लुक, PICS देखकर फैंस बोले 'पठान-जवान भी फेल...'

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जल्द ही बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की डेब्यू मूवी किंग (King) शुरू करने वाले हैं, जिसे डायरेक्टर सुजॉय घोष बनाएंगे। इंटरनेट पर शाहरुख खान की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें वो सॉल्ट एंड पेपर लुक में दिखाई दे रहे हैं। फैंस का मानना है कि किंग खान का ये लुक फिल्म किंग का है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को हाल ही में मीडिया ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जहां ली गईं उनकी कुछ फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख खान सॉल्ट एंड पेपर लुक में दिखाई दे रहे हैं। किंग खान को लेकर खबरें हैं कि वो जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान की नई फिल्म किंग शुरू करने वाले हैं। वायरल हो रही तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि फोटोज में किंग खान का जो लुक दिखाई दे रहा है, वो उनकी अपकमिंग मूवी किंग से है। फैंस को किंग खान का ये लुक काफी पसंद आ रहा है जिस कारण वो इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

Shah Rukh Khan King Look LEAKED

Shah Rukh Khan King Look LEAKED

बेटी सुहाना खान की डेब्यू मूवी में डॉन का किरदार निभाएंगे शाहरुख खान

अभिनेता शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान की अपकमिंग फिल्म किंग में डॉन का रोल निभाने का फैसला लिया है। फिल्म किंग एक रिवेंज ड्रामा होगी, जिसे डायरेक्टर सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे। डायरेक्टर सुजॉय घोष ने फिल्म की कहानी लिख ली है, जो किंग खान को पसंद आई है। यही कारण है कि उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा होने का फैसला लिया है।

End of Feed