Shah Rukh Khan starrer Jawan and Dunki: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan) और डंकी (Dunki) के मेकर्स फिल्म की रिलीज से पहले ही मालमाल हो गए हैं। फिल्म जवान को 7 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है, वहीं डंकी की शूटिंग भी पूरी हो गई है लेकिन इसकी रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। जवान और डंकी को लेकर फैंस के बीच काफी हाइप है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान में शाहरुख खान के साथ सान्या मल्होत्रा, नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों फिल्मों के नॉन थिएट्रिकल राइट्स 480 करोड़ में बेच दिए गए हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Shah Rukh Khan starrer Jawan and Dunki non theatrical rights
डंकी और जवान ने की करोड़ों की कमाई
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म जवान और डंकी के मेकर्स ने फिल्म के नॉन थिएट्रिकल राइट्स 450-500 करोड़ के बीच में बेच दिए हैं। बड़े पर्दे पर रिलीज से पहले ही जवान और डंकी ने जबरदस्त कमाई कर ली है। जवान को 7 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है। फिल्म का टीजर हॉलीवुड फिल्म मिशन इम्पोसिबल के साथ अटैच किया जाने वाला है। वहीं डंकी की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स के दावा कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि पहले सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि फिल्म को दिसबंर 2023 में रिलीज किया जा सकता है।
बता दें कि एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान में शाहरुख खान फुल एक्शन हीरो अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को पोस्टर पहले ही सामने आ गया था, जिसमें शाहरुख खान चेहरे और हाथ में पट्टी हांथे एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं।
