Samantha Ruth Prabhu Taking Break: साउथ इंडस्ट्री एक्ट्रेस अपने शानदार अभिनय से देश-विदेश में काफी मशहूर हैं। ऐसे में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का नाम पहले नंबर पर आता है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल में खबर सामने आ रही है की एक्ट्रेस फिल्मों से ब्रेक ले रही हैं। ब्रेक लेने की वजह उनकी बीमारी बताई जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जाने इस खबर से जुडी सभी अपडेट्स।
साउथ इंडस्ट्री के गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है की सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) से जल्द ब्रेक लेने जा रही हैं। साउथ फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों में राज कर रही सामंथा रूत प्रभु ने ये फैसला अपनी बीमारी के चलते लिया है। दरअसल एक्ट्रेस काफी समय से मायोसिटिस नामक बीमारी से झुज रही हैं। इस बीमारी में इंसान के मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। सामंथा ने इस बात का खुलासा कुछ समय पहले ही किया था,तभी से वो काम से छुट्ठी लेना का सोच रही थीं। बताया जा रहा है की एक्ट्रेस लंबे समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दुरी बनाएगी, जब तक वो अच्छे से ठीक नहीं हो जाती।
इस खबर को सुन फैंस सामंथा के ठीक होने की प्राथना कर रहे हैं, साथ ही जल्द वापिस पर्दे पर लौटने की मांग कर रहे हैं। इस समय सामंथा के पास फिल्म सिटाडेल और खुशी फिल्म जैसे प्रोजेक्ट है। जिसे खतम करते ही वो ब्रेक पर चली जाएंगी। सामंथा इस समय वरुण धवन के साथ फिल्म सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी के बाद एक्ट्रेस पूरी तरह से अपनी सेहत पर ध्यान देंगी।
