Pathaan BO Advance Day 6: पठान की 6वें दिन होगी बंपर कमाई, RRR-दृश्यम 2 की ओपनिंग डे को भी देगी मात

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 30, 2023, 01:34 PM IST

Pathaan Box Office Day 6 will be bigger than RRR and Drishyam 2 opening day: पठान एक ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरी है और सबसे तेज फिल्म 300 करोड़ क्लब ने भी शामिल है। दूसरे सप्ताहांत के अंत तक पठान अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने और बॉक्स ऑफिस पर एक नया मानदंड स्थापित करने की ओर अग्रसर है।

SRK Pathaan Box Office Day 6!: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' ने जैसे बॉलीवुड को बॉक्स ऑफिस पर फिर से खड़े होने की एक नई उम्मीद दे दी है। हाल ही के साल में एक से बढ़कर एक फिल्में आईं, जिसे लोगों ने सिरे से नकार दिया और ये सब इंडस्ट्री के लिए किसी खतरे से कम नहीं था। आखिरकार इस भंवर से बॉलीवुड को बाहर निकालने में शाहरुख की फिल्म 'पठान' का मैजिक काम कर गया है।

pathaan film

शाहरुख खान की पठान ने अपने शुरुआती वीकेंड में हिंदी में 275 करोड़ रुपये और सभी भाषाओं में 284 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म एक ब्लॉकबस्टर के रूप में उभरी है और सबसे तेज फिल्म 300 करोड़ क्लब ने भी शामिल है। दूसरे सप्ताहांत के अंत तक पठान अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने और बॉक्स ऑफिस पर एक नया मानदंड स्थापित करने की ओर अग्रसर है।

End of Feed