बॉलीवुड

Pathan देखने पहुंचे दर्शकों ने थिएटर में ही फोड़े पटाखे, मच गई भगदड़

SRK fans bursts crackers: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के कुछ फैंस फिल्म पठान (Pathan) देखने के लिए पहुंचे, जिन्होंने शो के दौरान ही पटाखे फोड़ डाले। फैंस की इस हरकत की वजह से थिएटर में मौजूद बाकी दर्शकों की जान पर बन आई। थिएटर से सामने आया वीडियो इस वक्त लगातार वायरल हो रहा है।

Image

Pathan देखने पहुंचे दर्शकों ने थिएटर में ही फोड़े पटाखे, मच गई भगदड़

SRK fans bursts crackers: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान की हालिया रिलीज मूवी पठान इन दिनों में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म पठान (Pathan) ने 5 दिनों के अंदर डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस 275 करोड़ रुपये का कारोबार करके ट्रेड एक्सपर्स्ट को भी चौंका दिया है। फिल्म पठान का खुमार दर्शकों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है और वो लगातार थिएटर में जा रहे हैं। थिएटर से सामने आने वाली वीडियोज बता रही हैं कि किंग खान का दौर एक बार फिर से लौट आया है क्योंकि उनके फैंस शो के दौरान ही डांस करते नजर आ रहे हैं। किंग खान के कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो उनकी सफलता एन्जॉय करने के लिए एक कदम आगे ही निकल गए और थिएटर में ही पटाखे जलाने लगे। इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग थिएटर में पटाखे जलाते नजर आ रहे हैं।

किंग खान के फैंस ने थिएटर में जलाए पटाखे

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के कुछ फैंस फिल्म पठान को देखने के लिए थिएटर पहुंचे थे, जहां उन्होंने जमकर एन्जॉय किया। इन फैंस ने फिल्म के आखिर में सीट पर पटाखे जलाए, जिस कारण थिएटर में भगदड़ मच गई। वायरल होते वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि पटाखे जलाने वाले फैंस ने थिएटर में मौजूद लोगों की जान से खेलने का काम किया क्योंकि पटाखे जलाने से थिएटर में मौजूद लोग भागने लगे और कुछ दर्शकों को हल्की-फुल्की चोटें भी आई हैं।

बॉक्स ऑफिस पर दमदार आंकड़े दर्ज करा रही है पठान

फिल्म पठान सिनेमाघरों में दमदार आंकड़े दर्ज करा रही है। शाहरुख खान की मूवी को दर्शकों ने पहले दिन से ही अच्छा रिस्पांस देना शुरू कर दिया था, जो सिलसिला 5वें दिन तक जारी रहा है। फिल्म पठान सिनेमाघरों में लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और बड़ी-बड़ी मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ रही है। पठान शाहरुख खान की पहली मूवी है, जो डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने को तैयार है। किंग खान के खाते में इससे पहले एक भी 300 करोड़ी मूवी नहीं थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article