Eid 2023 पर आएगा शाहरुख खान की जवान का ट्रेलर, सलमान खान का इस तरह मिलेगा सपोर्ट!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 6, 2023, 01:42 PM IST

Jawan Trailer Release date is Eid 202?: शाहरुख खान की अगली फिल्म जवान को लेकर फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म जवान का ट्रेलर डबल ट्रीट के साथ ईद पर दर्शकों के सामने होगा। बताया जा रहा है कि सलमान खान और शाहरुख खान फिर से एकसाथ आ रहे हैं।

shah rukh khan film jawan trailer with kisi ka bhai kisi ki jaan?: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। 4 साल बाद शाहरुख ने ऐसा कमबैक किया है कि इस फिल्म ने इंडियन सिनेमा के इतिहास में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज करा लिया है। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तभी से इसने अपना दबदबा बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखा है। 12 दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब इसी के साथ शाहरुख खान की अगली फिल्म जवान को लेकर फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। दर्शकों को इंतजार है कि आखिर कब शाहरुख की इस नई फिल्म का ट्रेलर देखने को मिलेगा। इससे जुड़ा अपडेट सामने आ गया है कि आखिर कब दर्शकों को जवान का ट्रेलर देखने को मिलेगा।

jawan film trailer

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस साल शाहरुख खान ने एक से बढ़ कर एक अपनी तीन फिल्मों की घोषणा की है, जो साल 2023 में उनके चाहने वालों को देखने को मिलेगी। उन्हीं में से एक फिल्म जवान है। जवान का अब तक पोस्टर और एक लुक टीजर जारी किया जा चुका है। ताजा जानकारी के मुताबिक जवान का ट्रेलर डबल ट्रीट के साथ ईद पर दर्शकों के सामने होगा। बताया जा रहा है कि सलमान खान और शाहरुख खान फिर से एकसाथ आ रहे हैं।

End of Feed