Pathan Full Movie Download Link Leaked: टाइम्स नाउ ने बीते दिन आपको अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी थी कि तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और यूटोरेंट जैसी साइट्स ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई मूवी पठान (Pathan) रिलीज होते ही इंटरनेट पर लीक कर दी है, जिसे दर्शक फ्री में डाउनलोड करके देख सकते हैं। तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला और यूटोरेंट जैसी साइट्स बड़ी फिल्मों को पहले भी लीक करती रही हैं, जिनसे निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि शाहरुख खान को भी इन वेबसाइट्स की वजह से बड़ा नुकसान होगा लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान के फैंस ने इन साइट्स को इनकी औकात दिखा दी है। शाहरुख खान के फैंस ने तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला और यूटोरेंट जैसी साइट्स से पठान को डाउनलोड करने से इनकार कर दिया है। शाहरुख खान के फैंस थिएटर में जाकर ही फिल्म देखना चाहते हैं, जिस कारण वो इन साइट्स से फ्री में उसे डाउनलोड नहीं कर रहे हैं।
शाहरुख खान के सच्चे फैंस ने लुटाया प्यार
शाहरुख खान की फिल्में लम्बे वक्त से थिएटर में नहीं चल रही थीं, जिस कारण ऐसा माना जा रहा था कि तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और यूटोरेंट जैसी साइट्स पठान को भारी नुकसान पहुंचा देंगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। शाहरुख खान के सच्चे फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस पठान देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं और मूवी को फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे हैं।
पठान के वीएफएक्स की हो रही है तारीफ
फिल्म पठान को डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बनाया है जो स्टाइलिश एक्शन मूवीज बनाने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म पठान को भी उन्होंने बड़ी शिद्दत से बनाया है। फिल्म में काफी सारा वीएफएक्स वर्क है, जिसका लुत्फ दर्शक थिएटर में ही उठा सकते हैं। ऐसे में दर्शक फ्री वर्जन को डाउनलोड न करके सिनेमाघरों में पठान को देख रहे हैं।
