Alanna Pandey Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अलाना ने अब अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे (Ivor Mccray) संग शादी रचा ली है। अलापा और मैक्रे ने 16 मार्च को सात फेरे लिए हैं। इस दौरान कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शादी में नजर आए हैं। कई बॉलीवुड सितारे भी अलापा की शादी की रौनक बढ़ाते दिखे हैं। अलाना पांडे और आइवर मैक्रे की शादी के बाद दोनों की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इस बीच अब शाहरुख खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह नए जोड़े को आशिर्वाद देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में शाहरुख खान भावुक होते भी नजर आ रहे हैं।
अलाना पांडे की शादी में भावुक हुए किंग खान
वायरल वीडियो में अलाना और मैक्रे डांस कर रहे होते हैं, पर जैसे ही वो शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को आते देखते हैं, काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। अलाना सीधा शाहरुख को गले लगा लेती है, इस बीच किंग खान मैके से भी मिलते नजर आते हैं। जिसके बाद शाहरुख खान थोड़ा भावुक होते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी पत्नी गौरी खान का हाथ पकड़ कर डांस में शामिल हो जाते हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस शाहरुख की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फैंस ने शाहरुख की जमकर तारीफ की
इस वायरल वीडियो को देखकर फैंस शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि शाहरुख खान का दिल कितना सॉफ्ट है, वह काफी इमोशनल हैं, जो बेहद खास बात है।’ बता दें कि अलाना पांडे की शादी में शाहरुख खान के साथ ही कई बॉलीवुड सितारे नजर आए हैं। जिनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
