Shah Rukh Khan and Suhana Khan's King Movie: साल 2023 में पठान, जवान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद साल 2024 में शाहरुख खान बड़े पर्दे पर नहीं लौट रहे हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान फैंस के लिए यह इंतजार और भी बढ़ने वाले हैं। क्योंकि साल 2025 में भी शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस से गायब ही रह सकते हैं। सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म 'किंग' पहले साल 2025 में रिलीज होने वाली थी। अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग ही जनवरी 2025 में शुरू होगी। वहीं फिल्म की एक रिलीज डेट को लेकर भी खबर सामने आ रही है। पर अभी तक मेकर्स ने इसको लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं अभिषेक बच्चन भी मूवी का हिस्सा है। यहां इस फिल्म के शूटिंग शेड्यूल और रिलीज डेट को लेकर सामने आई अपडेट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- पिता की आत्महत्या से बेसुध मलाइका अरोड़ा को गले लगाएंगे ये दोस्त, टूटे कांच की तरह बिखरे अरोड़ा परिवार का थामेंगे हाथ
सुहाना खान और शाहरुख खान की फिल्म कब होगी रिलीज
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म किंग की शूटिंग जनवरी 2025 से शुरू हो सकती है। भारत और विदेश में फिल्म की शूटिंग के बाद यह अगस्त या सितंबर तक खत्म हो सकती है। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ईद 2026 फाइनल कर सकते हैं।
हालांकि इसको लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट अभी तक सामने नहीं आया है। फिल्म किंग को मेकर्स दर्शक अभी से ही काफी एक्साइटेड हैं। क्योंकि शाहरुख खान इस फिल्म में अपनी बेटी सुहाना खान के साथ ऑनस्क्रीन पहली बार दिखाई देने वाले हैं।
