बॉलीवुड

बड़े पर्दे पर धाक जमाने एक साथ लौट रहे हैं शाहरुख खान-सैफ अली खान? पठान डायरेक्टर के ऑफिस में आए नजर

Shah Rukh Khan and Saif Ali Khan in Sidharth Anand's Office: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और शाहरुख खान को आज एक साथ डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के ऑफिस में देखा गया है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों एक साथ एक्शन फिल्म करते दिख सकते हैं।

Image

Shah Rukh Khan and Saif Ali Khan Spotted Together at Sidharth Anand's Office

Shah Rukh Khan and Saif Ali Khan in Sidharth Anand's Office: सैफ अली खान और शाहरुख खान को दर्शकों ने कल हो ना हो फिल्म में काफी पसंद किया था। दोनों की जोड़ी काफी फ्रेश नजर आई थी उनकी कॉमिक टाइमिंग भी जबरदस्त लगी थी। अब खबरें सामने आ रही हैं कि सैफ और शाहरुख दोनों एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। कई सालों बाद अब दर्शक इस जोड़ी को देखने के लिए बेताब होने लगे हैं। हालांकि यह खबरें आज शाम से ही वायरल होने लगी हैं। जब शाहरुख और सैफ पठान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के ऑफिस में पहुंचे हैं।

सिद्धार्थ आनंद के ऑफिस में जब से दोनों को देखा गया है, तभी से फैंस उनकी साथ में फिल्म को लेकर बातें करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों एक साथ एक्शन फिल्म करते दिख सकते हैं। क्योंकि सिद्धार्थ आनंद फाइटर और पठान जैसी एक्शन फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं। यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

एक्शन फिल्म करेंगे सैफ अली खान और शाहरुख खान

शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म किंग में डॉन का रोल प्ले कर सकते हैं। वही सैफ अली खान जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में एक्शन करते नजर आएंगे। आज जब दोनों ने सिद्धार्थ आनंद के ऑफिस में एंट्री मारी तो खबरें वायरल होने लगीं कि यकीनन वह एक साथ एक्शन फिल्म कर सकते हैं। सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म में सैफ और शाहरुख को एक साथ देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग भी हो सकता है। पर इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी हमें नहीं मिली है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article