Pathaan Box Office Day 10 Collection: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' इन दिनों बॉक्स ऑफिस के आसमान पर है। फिल्म पूरे फॉर्म में है और ये कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस सिंहासन पर अपना दावा ठोक रही है। यह चार साल में बॉलीवुड स्टार की पहली फिल्म है। केजीएफ: चैप्टर 2 और बाहुबली: द कन्क्लूजन जैसी साउथ की बड़ी फिल्मों के पहले के कुछ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद, दुनिया भर में दमदार कारोबार कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं और इतने दिनों में इसने सारे फिल्म एनालिस्ट को गलत साबित कर दिया है। आइए जानते हैं कि पठान ने 10वें बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई की।
पठान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पठान फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ से ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म ने 26 जनवरी को 70 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। पहले हफ्ते में ही फिल्म 300 करोड़ के ऊपर पहुंच गई थी। हालांकि सोमवार से इसके कलेक्शन में गिरावट आई। शुक्रवार यानि 10वें दिन फिल्म ने 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसे मिलाकर भारत में हिंदी वर्जन ने दस दिनों में कुल 364 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार और रविवार बॉक्स ऑफिस पर पठान का दूसरा वीकेंड होगा और ऐसे में यहां कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म न केवल बड़े केंद्रों और सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, बल्कि टिकट की ऊंची कीमतों के बावजूद नेशनल मल्टीप्लेक्स सीरीज में भी असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म पठान ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है। ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और अन्य देश में इसके सबसे बड़े बाजार हैं। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के अनुसार, पठान ने नौ दिनों में अकेले विदेशी क्षेत्रों में 259.6 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है। शुक्रवार को कलेक्शंस और बढ़ गए हैं। इससे साबित हो गया है कि विदेशी दर्शकों के बीच भी शाहरुख खान का जबरदस्त क्रेज है।
