बॉलीवुड

Selfiee First Review: अक्षय कुमार पर भारी पड़े इमरान हाशमी, कसा हुआ है स्क्रीनप्ले

Selfiee Review: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी कुछ ही घंटों के बाद सिनेमाघरों में कदम रख देगी। ओवरसीज मार्केट से फिल्म सेल्फी का रिव्यू आ गया है, जिसके अनुसार इमरान हाशमी ने सेल्फी में शानदार काम किया है। उनकी एक्टिंग के सामने अक्षय कुमार थोड़े फीके नजर आए।

Image

Selfiee First Review: अक्षय कुमार पर भारी पड़े इमरान हाशमी, कसा हुआ है स्क्रीनप्ले

Selfiee Review: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म सेल्फी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। अक्षय कुमार की पिछली फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार नहीं कर पायी हैं, जिस कारण उन्हें सेल्फी से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म सेल्फी का प्रमोशन भी अक्षय कुमार जबरदस्त तरीके से कर रहे हैं। फिल्म सेल्फी भारत में कल रिलीज होगी लेकिन ओवरसीज मार्केट से सामने आ रहे रिस्पांस की मानें तो अक्षय कुमार की मूवी दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रहेगी। जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधू ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके जानकारी दी है कि फिल्म सेल्फी एंटरटेनिंग है, जिसे दर्शक परिवार के साथ देख सकते हैं।

उमैर संधू ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'फिल्म सेल्फी का सेंसर बोर्ड रिव्यू मेरे हाथ लग गया है। फिल्म सेल्फी का प्लॉट बहुत ही सिंपल है। इसमें दो लोगों के बीच मिसअंडरस्टैंडिंग हो जाती है, जिसके बाद बात इनके ईगो पर आ जाती है। फिल्म की कहानी थिन लाइन है लेकिन इसका स्क्रीनप्ले बहुत ही शानदार है। फिल्म में अक्षय कुमार ने अच्छा काम किया है लेकिन इमरान हाशमी ने लाइमलाइट लूट ली है।'

विदेशों से फिल्म सेल्फी को जैसा रिस्पांस मिला है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी फैमिली एंटरटेनर लेकर आ रहे हैं। हालांकि फैमिलीज इस मूवी को कैसा रिस्पासं देती हैं, यह देखना दिलचस्प रहेगा क्योंकि सेल्फी की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स बहुत अच्छी नहीं हैं। बताया जा रहा है कि सेल्फी की एडवांस बुकिंग शहजादा से भी खराब हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article