बॉलीवुड

Selfiee box office: 'सेल्फी' की ओपनिंग देख अक्षय कुमार को लगेगा सदमा, पहले दिन ही पिटी!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 25, 2023, 09:15 AM IST

akshay kumar Movie selfiee box office day 1 collection: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्‍म 'सेल्‍फी' बड़े जोर-शोर से रिलीज तो हुई, लेकिन ओपनिंग डे पर ही दर्शकों ने इसे खारिज कर दिया है। यह अक्षय के करियर की सबसे बेकार ओपनिंग वाली फिल्‍म बनने की कगार पर है।

Image

Selfiee box office collection day 1

Selfie Box Office Collection Day 1: काफी इंतजार के साथ सेल्फी (23 फरवरी, 2023) बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस नंबरों का खुलासा हो चुका है हालांकि ये निराशाजनक रहा है। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि सेल्फी ने सिर्फ 3 करोड़ रुपये ही कमाई की है। फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धराशाई नजर आ रही है।

जी हां, अक्षय कुमार की तमाम कोशिशों के बाद भी फिल्म सेल्फी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं मिली है। ओपनिंग डे कलेक्शन में सेल्फी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है। सेल्फी के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय की फिल्म अपने ओपनिंग डे पर महज 3 करोड़ की कमाई कर पाई है। एक्टर को अपनी इस लेटेस्ट रिलीज से काफी उम्मीदें थीं, हालांकि इस फिल्म ने भी अक्षय की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है!

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्‍म 'सेल्‍फी' बड़े जोर-शोर से रिलीज तो हुई, लेकिन ओपनिंग डे पर ही दर्शकों ने इसे खारिज कर दिया है। मलयालम फिल्‍म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की यह रीमेक अक्षय के करियर की सबसे बेकार ओपनिंग वाली फिल्‍म बनने की कगार पर है। सिनेमाघरों में शुक्रवार को मॉर्निंग शोज में 100 में से महज 6 सीटें भरी हुई नजर आईं, जबकि दोपहर के शोज में भी 100 में से सिर्फ 9 सीटों पर ही दर्शक दिखे है।

साल 2021 में 'सूर्यवंशी' की रिलीज के बाद से ही अक्षय एक हिट के लिए तरस रहे हैं। अब तक उनकी फिल्में 'बच्‍चन पांडे', 'सम्राट पृथ्‍वीराज', 'रक्षा बंधन' और 'राम सेतु' बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत बुरी तरह पिटी हैं और अब इस फेहरिस्‍त में 'सेल्‍फी' का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है!

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article