बॉलीवुड

SCOOP: आखिर क्यों बंद हुई थी सलमान खान और करण जौहर की 'द बुल', सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश!

Salman Khan-Karan Johar's The Bull: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने कहा था कि वो सलमान खान के साथ फिल्म 'द बुल' बनाने वाले हैं लेकिन एक यह जानकारी सामने आई कि मूवी को बंद कर दिया गया है। कई महीनों के बाद सलमान-करण की ये मूवी क्यों बंद हुई? इसका कारण सामने आ गया है।

Image

Salman Khan and Karan Johar

Salman Khan-Karan Johar's The Bull: साल 2023 में सलमान खान (Salman Khan) और करण जौहर (Karan Johar) ने काफी सालों के बाद साथ में एक फिल्म 'द बुल' (The Bull) बनाने की सहमति जताई थी। इस आर्मी-बेस्ड एक्शन थ्रिलर को सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शक भी बेताब थे। उसी साल दिसंबर महीने में यह खबर सामने आई कि कुछ इशू होने की फिल्म को बंद किया जा रहा है। इस फिल्म के बंद का होने असली कारण जानने के लिए काफी लंबे समय से लोग बेताब थे। लगभग 2 सालों के बाद अब 'द बुल' बंद होने का सही कारण सामने आया है।

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार सलमान खान को 'द बुल' इस फिल्म में करने को बेताब थे और उन्हें आईडिया भी पसंद आया था। इस मूवी में सलमान खान को एक सीनियर अर्धसैनिक अधिकारी का किरदार निभाना था और फिल्म में उनके जूनियर की कहानी बताई जाने वाली थी। इस मूवी में जबरदस्त एक्शन सीन्स दिखाई देने वाले थे। फिल्म भारत-मालदीव संघर्ष की कहानी पर आधारित थी। आइए जानते हैं इस मूवी के बंद होना असली कारण क्या था?

पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार सलमान खान चाहते थे कि विष्णुवर्धन और करण जौहर फिल्म 'द बुल' के जरिए उनके बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर उर्फ टाइगर को लॉन्च करें। हालांकि करण और विष्णु जूनियर अर्धसैनिक अधिकारी के किरदार के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे एक्टर की तलाश में थे। सलमान खान ने विष्णु और करण को काफी मानाने की कोशिश की लेकिन चीजें सही नहीं बैठीं। विष्णु और करण एक नए की कास्टिंग करने पर टिके रहे। इसके बाद यह मूवी कभी बन ही नहीं पाई। फिल्म का बजट भी 250 करोड़ रुपये से ज्यादा था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article