बॉलीवुड

SCOOP: शशांक खेतान संग वरुण धवन ने फिर मिलाया हाथ, तीसरी बार साथ में करेंगे काम

Varun Dhawan's Next With Shashank Khaitan: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी हाथ लगी भाई उनके मुताबिक बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने नई फिल्म के लिए तीसरी बार निर्देशन शशांक खेतान (Shashank Khaitan) संग हाथ मिलाया है। मेकर्स जल्द ही वरुण की इस नई फिल्म की घोषणा करेंगे।

Image

Varun Dhawan-Shashank Khaitan

Varun Dhawan Join Hands With Shashank Khaitan: वरुण धवन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। इंडस्ट्री का हरकोई डायरेक्टर वरुण धवन के साथ काम करने के लिए बेताब है। अपने अब तक के करियर में वरुण धवन ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वरुण धवन को 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन शशांक खेतान (Shashank Khaitan) ने किया था। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार वरुण धवन (Varun Dhawan) और शशांक खेतान की जोड़ी एक बार फिर साथ में काम करने के लिए तैयार है। दोनों की साथ में यह तीसरी फिल्म होगी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन और शशांक खेतान हैट्रिक लगाने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक लव-स्टोरी के साथ हाथ मिलाया है। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है या नहीं। मेकर्स आने वाले दिनों में जल्द ही इसके टाइटल की घोषणा कर सकते हैं। इस समय मेकर्स लीड एक्ट्रेस की तलाश में हैं।

वरुण धवन (Varun Dhawan) इस समय एटली कुमार के बैनर तले बन रही फिल्म 'बेबी जॉन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन कलीस कर रहे हैं। यह पहली बार होगा जब वरुण धवन को मसाला एक्शन मूवी में देखा जाएगा। फिल्म 31 मई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वरुण धवन के पास 'सिटाडेल' भी है।, जिसमें वो सामंथा रुथ प्रभु संग दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article