Saif-Kareena To Enter in Prabhas Starrer Spirit: साउथ इंडस्ट्री के फेमस निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने बीते साल रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन किया था। फिल्म में बॉबी देओल भी विलेन के रोल में दिखाई दिए थे। दिलचस्प बात यह है कि 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 'एनिमल' की सफलता के बाद संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने बिना ब्रेक लिए साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया था। यह पहली बार जब संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास साथ में काम करने जा रहे हैं।
प्रभास की 'स्पिरिट' में देखेगी सैफ-करीना की जोड़ी
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने जा रही साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की शानदार जोड़ियों में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर की एंट्री हो गई है। इस फिल्म दोनों को विलेन जोड़ी के रूप में दिखाया जाएगा। असल जिंदगी में पत्नी के बाद यह पहली होगा जब यह जोड़ी एक साथ विलेन के रोल में दिखाई देगी। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी हैं।
बताते चलें 'स्पिरट' से पहले सैफ अली खान और करीना कपूर एक साथ फिल्म 'एलओसी कारगिल', 'ओमकारा', 'टशन', 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' में काम कर चुके हैं। अगर मेकर्स के साथ डील फाइनल होती है तो 'स्पिरट' सैफ और करीना की साथ में छठी फिल्म होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' को अगले साल रिलीज करेंगे। इसके अलावा आखिरी बार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था।
