बॉलीवुड

De De Pyaar De 2: बीच में रुक गई अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर की शूटिंग, वजह जानकार लगेगा बड़ा शॉक

Ajay Devgn's De De Pyaar De 2 Shooting Paused: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे' (De De Pyaar De 2) की शूटिंग को निर्माताओं ने बीच में रोक दिया है। अब इसे दोबारा अक्टूबर में शुरू किया जाएगा।

Image

Ajay Devgn's De De Pyaar De 2

Ajay Devgn's De De Pyaar De 2 Shooting Paused: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने फिल्म 'दे दे प्यार दे' (De De Pyaar De 2) में काम किया था। इस फिल्म में तब्बू भी लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। 'दे दे प्यार दे' की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल की बड़ी घोषणा की। 'दे दे प्यार दे 2' के लिए मेकर्स ने शूटिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन अब इसे बीच में ही रोकना पड़ेगा। आइए जानें फिल्म को शूटिंग को आखिर क्यों रोका गया है?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को शूटिंग पंजाब के पटियाला में की जा रही थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग को मेकर्स ने अब बीच में रोक दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर अंशुल शर्मा को डेंगू हो गया है और इस समय उनका इलाज चल रहा है। यही वजह है कि मेकर्स ने 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग को बीच में रोक दिया है। बताया जा रहा है कि अगले 7 से 8 दिन फिल्म की शूटिंग नहीं की जाएगी। अब इसे अक्टूबर के मध्य में शुरू करेंगे।

बताते चलें फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह को आशीष और आयशा के रोल में फिर से देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। यह मूवी टी-सीरीज और लव फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में आर माधवन को कास्ट किया गया है। इससे पहले अजय देवगन और आर माधवन ने फिल्म 'शैतान' में काम किया था। 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर कहा जा रहा है कि मेकर्स इसे अगले साल 1 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article