Rohit Shetty Joins John Abraham Next As Producer: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) अपनी नई मूवी की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन अब्राहम को मुंबई पुलिस के पूर्व जॉइंट कमिश्नर राकेश मारिया की जिंदगी पर बन रही फिल्म ऑफर हुई है। इस मूवी में जॉन अब्राहम को बड़े परदे पर राकेश मारिया का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जॉन अब्राहम की इस नेक्स्ट को बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का साथ मिल गया है।
जॉन अब्राहम की नेक्स्ट को मिला रोहित शेट्टी का साथ
बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार रोहित शेट्टी ने अब राकेश मारिया की बायोपिक के लिए जॉन अब्राहम के साथ हाथ मिला लिया है। इस कॉप यूनिवर्स फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट नहीं बल्कि प्रोड्यूस करेंगे। सुनने में आ रहा है कि 2025 की गर्मियों में फिल्म को शुरू कर दिया जाएगा। मेकर्स इस समय स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम को लीड रोल में देखने के लिए अभिनेता के फैन्स भी बेताब हैं।
रोहित शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो 1 नवंबर के दिन उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान और टाइगर श्रॉफ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद थे। फिल्म में अर्जुन कपूर ने विलेन का रोल निभाया था। वहीं दूसरी को जॉन अब्राहम को आखिरी बार फिल्म 'वेदा' में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में नाकाम रही थी।
