Savi: A Bloody Housewife Movie Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला (Divya Khossla), एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की एक्शन थ्रिलर फिल्म सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ आज 31 मई 2024 को बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म एक नॉर्मल हाउसवाइफ की कहानी नहीं है, बल्कि उस औरत की है जो एक खतरनाक जेल ब्रेक करने वाली है। फिल्म के रिलीज होने ही सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा होने लगी है, दर्शक फिल्म में दिव्या कुमार खोसला की एक्टिंग और अनिल कपूर की दमदार परफॉर्मेंस की भी तारीफ कर रहे हैं। सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ फिल्म को एक अच्छी एक्शन-थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसका थिएट्रिकल एक्सपीरियंस भी लाजवाब है।
Savi A Bloody Housewife Movie Twitter Review
यह भी पढ़ें- Exclusive: Sunny Deol ने बेटे करण देओल की शादी के लिए मांगे थे प्रोड्यूसर से पैसे, लगा 2.55 करोड़ का फ्रॉड केस
फिल्म सावी को सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। दर्शक फिल्म की स्टोरीलाइन और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। आइए इसके ट्विटर रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।
कैसी है दिव्या कुमार खोसला की फिल्म सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ?
फिल्म को लेकर बात करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सावी भावनाओं और बेहतरीन स्टोरी और कुछ एक्शन ट्विस्ट से मिक्स एक रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव है, यह मैसेज के साथ एक ऐसी स्टोरी लेकर आती है जिसमें दिखाया जाता है कि आप अपने प्रियजनों को बचाने के लिए कितनी दूर तक जा सकते हैं।
वही एक और यूजर ने लिखा, 'सावी रिव्यू: दिव्या खोसला ने दिया अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस, रोमांचकारी पलों से भरपूर है फिल्म; अनिल कपूर ने महफ़िल लूट ली।'
