मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म में क्रिकेट के तड़के साथ एक प्रेम कहानी भी है। फिल्म ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। आइए अब देखते हैं कि ट्विटर पर दर्शकों का क्या रिएक्शन है। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा "यह फिल्म उन लोगों को पसंद आएगी जो क्रिकेट के प्रेमी हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा "मैच मेड इन हेवन।" दर्शकों ने फिल्म में जाह्नवी कपूर के अभिनय की भी सराहना की है और राजकुमार राव हमेशा की तरह बेस्ट रहे हैं।
मिस्टर एंड मिसेज माही आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म 2 घंटे 18 मिनट लंबी है। मिस्टर एंड मिसेज माही पति-पत्नी और क्रिकेट की काल्पनिक कहानी पर आधारित है। यह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक रोमांटिक-स्पोर्ट्स-ड्रामा है।
