Sarfira Release Date: बॉक्स ऑफिस पर लौट रहे हैं अक्षय कुमार, इस दिन रिलीज होगी मच अवेटेड फिल्म 'सरफिरा'

Sarfira Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सरफिरा (Sarfira) की रिलीज डेट अब सामने आ गई है। फिल्म को 12 जुलाई 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही इसके ट्रेलर को लेकर भी अहम जानकारी मिल गई है।

Sarfira Release Date: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सरफिरा बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं। हालांकि अब मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है और सरफिरा की ऑफिशियल रिलीज डेट जारी कर दी है। जिसके साथ ही इस साल बॉक्स ऑफिस पर यह अक्षय कुमार की पहली फिल्म होने वाली है। सरफिरा में अक्षय के साथ ही एक्ट्रेस राधिका मदान भी नजर आने वाली हैं। अक्षय और राधिका की जोड़ी भी पहली बार ही बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी। अक्षय कुमार की यह फिल्म सरफिरा एक साउथ फिल्म उड़ान का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

End of Feed