बॉलीवुड

Sara Ali Khan ने किया Sushant Singh Rajput को याद, 'केदारनाथ' के सेट शेयर की अनदेखी तस्वीर

Sara Ali Khan Share Photo With Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज यानी 14 जून के दिन 4 साल हो गए हैं। अभिनेता को याद करते हुए सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक अनदेखी फोटो साझा की है। दोनों ने फिल्म 'केदारनाथ' में काम किया था।

Image

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan Share Photo With Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 14 जून 2024 को सुशांत सिंह राजपूत की चौथी बरसी है। ऐसे में फैन्स और बॉलीवुड के कई सेलेब्स सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं। इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने भी दिवंगत अभिनेता को याद किया है। सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत की चौथी बरसी पर एक अनदेखी फोटो शेयर की है। इस फोटो को देख सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स इमोशनल हो गए हैं।

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'केदारनाथ' के को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत संग एक अनदेखी तस्वीर साझा की। यह फोटो फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिग के दौरान क्लिक की गई थी। फोटो में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत को एक छोटे से मंदिर के सामने पूजा करते हुए देखा जा सकता है। यह इंटरनेट पर वायरल होना शुरू हो गई है।

बताते चलें 'केदारनाथ' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने एक मुस्लिम लड़के मंसूर का किरदार निभाया था। सारा अली खान ने इसी फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को फैन्स ने काफी पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान को जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' में देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article