Sara Ali Khan ने फ्लाइंग किस देकर कहा Kartik Aaryan को गुड बाय, फिल्मफेयर से एक साथ लौटे Ex-कपल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 29, 2024, 02:00 PM IST

Sara Ali Khan and Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 से एक साथ वापस लौटे हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन को गुड बाय कहते हुए सारा अली खान उन्हे फ्लाइंग किस देती नजर आ रही है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Sara Ali Khan and Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 से एक साथ वापस लौटे हैं। बीती रात 28 जनवरी को बॉलीवुड का ये अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया है। इस बीच कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक साथ ही अवॉर्ड फंक्शन से वापस आए हैं। उनके साथ करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त सारा और कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कार्तिक आर्यन को गुड बाय कहते हुए सारा अली खान उन्हे फ्लाइंग किस देती नजर आ रही है। इसी के साथ ही दोनों एक दूसरे को गले भी लगाते हैं।

End of Feed