बॉलीवुड

सिद्धार्थ आनंद की Fighter में हुई संजीदा शेख की एंट्री, ऋतिक और दीपिका की मूवी में लगाएंगी जबरदस्त तड़का

Sanjeeda Shaikh Entry In Hrithik Roshan Deepika Padukone Fighter: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' में संजीदा शेख की धांसू एंट्री हुई है। बताया रहा है कि वह शो में अहम भूमिका अदा करती नजर आएंगी।

Image

'फाइटर' में हुई संजीदा शेख की एंट्री

Sanjeeda Shaikh Entry In Hrithik Roshan Deepika Padukone Fighter: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्म 'फाइटर' की तैयारी में लगे हुए हैं। उनकी इस फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में तैयार हो रही 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। खास बात तो यह है कि मूवी में अब एक और एंट्री हुई है।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संजीदा शेख को ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'फाइटर' में कास्ट किया गया है। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस फिल्म में अहम भूमिका अदा कर सकती हैं। संजीदा सेख से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' में संजीदा शेख को भी कास्ट किया गया है। वह दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म में अहम भूमिका अदा करेंगी। मूवी में उनका योगदान एक नया ट्विस्ट जोड़ने वाला है।"

'फाइटर' (Fighter) से जुड़े संजीदा शेख के रोल के बारे में अभी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। लेकिन मूवी में उनकी एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। बता दें कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'फाइटर' 2024 में 25 जनवरी तक रिलीज हो सकती है। हाल ही में इटली में दीपिका और ऋतिक ने मूवी का गाना शूट किया था, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

'फाइटर' (Fighter)की कास्ट के बारे में बात करें तो ऋतिक और दीपिका के अलावा मूवी में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय जैसे सितारे भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article