Sanjay Leela Bhansali Health Update: बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को लेकर 25 फरवरी के दिन चौंकाने वाली खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया है। हार्ट अटैक के चलते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही ये खबर आग की तरह फैलने लगी, वैसे ही संजय लीला भंसाली के परिवार सफाई जारी की है और बताया है कि डायरेक्टर पूरी तरह से ठीक हैं। परिवार ने फैंस को जानकारी दी है कि संजय की चिंता कर रहे लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जो अफवाह फैल रही है उसमें कतई सच्चाई नहीं है।
Image Source: Social Media
संजय लीला भंसाली के परिवार ने जारी की सफाई
पद्मावत डायरेक्टर की टीम और परिवार ने बयान जारी करते हुए कहा है, "संजय लीला भंसाली पूरी तरह से ठीक हैं। वो नॉर्मल चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गए थे, जिसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। जो लोग भी संजय लीला भंसाली को लेकर चिंता कर रहे हैं, उनका हम धन्यवाद कहते हैं कि आप उनसे इतना प्यार करते हैं। संजय के लिए जो दुआएं मांग रहे हैं, उनका हमारी तरफ से शुक्रिया।"
जल्द ही लव एंड वॉर लाएंगे संजय लीला भंसाली
संजय लीला भंसाली भारतीय सिनेमा के सेलीब्रेटिड डायरेक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने दर्शकों हम दिल दे चुके सनम, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी सफल फिल्में दी हैं। संजय लीला भंसाली जल्द ही दर्शकों के सामने अपनी नई मूवी लव एंड वॉर लेकर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे कलाकार दिखाई देंगे। ये एक पीरियड ड्रामा है, जिसकी शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। खबरों की मानें तो ये फिल्म इस साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों के चलते मेकर्स इसे अब अगले साल लाने की सोच रहे हैं।
