बॉलीवुड

बॉलीवुड के न्यू बेस्ट फ्रेंड बने Ranbir - Vicky, SLB की पार्टी के बाद एक गाड़ी में गए घर

Ranbir and Vicky Together at SLB Party : जहां सभी स्टार्स ने संजय लीला भंसाली की पार्टी इन्जॉय की वहीं पार्टी के बाद रणबीर और विक्की को एक साथ गाड़ी में जाते हुए देखा। दूसरी और आलिया भट्ट आई तो रणबीर के साथ थी लेकिन वह पार्टी से अकेली ही निकली।

Image

Ranbir and Vicky Together at SLB Party

Ranbir and Vicky Together at SLB Party : बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) एक बार फिर साथ में काम करने वाले हैं। दोनों संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म लव एण्ड वॉर( Love and War) में एक साथ दिखाई देंगे। वहीं दोनों की दोस्ती का एक नमूना कल रात पार्टी में देखा गया। जहां सभी स्टार्स ने संजय लीला भंसाली की पार्टी इन्जॉय की वहीं पार्टी के बाद रणबीर और विक्की को एक साथ गाड़ी में जाते हुए देखा। दूसरी और आलिया भट्ट आई तो रणबीर के साथ थी लेकिन वह पार्टी से अकेली ही निकली। आइए आपको दिखाते हैं ये वीडियो।

विक्की कौशल और रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म लव एंड वॉर में संजू के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर आने की तैयारी कर रहे हैं, कल रात उन्हें मुंबई में निर्देशक के जन्मदिन समारोह में एक साथ देखा गया। जहां दोनों एक साथ गाड़ी में बातें करते हुए जा रहे थे। पैपरजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस इन्हें इंडस्ट्री के बेस्ट फ्रेंड बुला रहे हैं।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब रणबीर और विक्की एक साथ किसी पार्टी में स्पॉट हुए हो। स्टार इससे पहले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को एक साथ देखा गया था। चारों स्टार ने साथ में मंदिर में दर्शन किए थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article