बॉलीवुड

Love and War के लिए Sanjay Leela Bhansali ने तैयार किया नया गाना, आलिया-रणबीर की फिल्म पर दिया अपडेट

Sanjay Leela Bhansali give Update on Love and War: आलिया भट्ट( Alia Bhatt) -रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की लव एंड वॉर पर संजय लीला भंसाली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म के लिए एक गाना बनाया है।

Image

Love And War Sanjay Leela Bhansali give update on music

Sanjay Leela Bhansali give Update on Love and War: फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इनका ये प्रोजेक्ट विदेश में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हीरामंडी के बाद भंसाली जिसपर काम करने वाले हैं वो है आलिया भट्ट( Alia Bhatt) -रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की लव एंड वॉर। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म पर नई अपडेट साझा की है।

लव एंड वार फिल्म की आधिकारिक घोषणा जनवरी 2024 में की गई थी और अब एसएलबी के पास फिल्म के संगीत के बारे में एक नया अपडेट है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म के लिए एक गाना बनाया है। गलाट्टा प्लस के साथ हाल ही में बातचीत में, संजय लीला भंसाली ने अपने बहुप्रतीक्षित लव एंड वॉर के लिए एक गाना बनाने पर चर्चा की, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह फिल्म में गाना कहां फिट करेंगे, लेकिन वह जानते थे कि उस ट्रैक के बिना यह अधूरा होगा।

उन्होंने कहा, "मैंने लव एंड वॉर के लिए एक गाना बनाया है और मुझे नहीं पता कि मैं इसे कहां फिट करूंगा, लेकिन मैंने इसे बना लिया है। और अब मैं एक रास्ता ढूंढूंगा, और मुझे पता है कि वह गाना फिल्म में होना ही चाहिए, और उस गाने के बिना, फिल्म अधूरी होगी। उन्होंने इसे संगीत निर्माण की अत्यंत "सहज", "अनियमित" और "अराजक" पद्धति कहा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article